दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी इलाके में युवती ही कैची घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी युवती के कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मूलरुप से रोहतक का रहने वाला है। वह युवती पर दूसरे युवक से संबंध होने को लेकर संदेह करता था। हत्या के इस मामले को लेकर गोविंदपुरी व ओखला थाना पुलिस इलाके को लेकर लड़ती रही।
हालांकि बाद में जांच गोविंदपुरी थाना पुलिस को ही दे दी गई।
मिलने के लिए गली में लिया था कमरा
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक युवती का नाम बलजीत कौर (29) है और वह संगम विहार की रहने वाली थी। वह ओखला स्थित वोडाफोन के ऑफिस में एग्जीक्यूटिव थी।
युवती के संगम विहार में रहने वाले युवक अनेस (36) से प्रेम संबंध थे। अनेस मूलरुप से रोहतक का रहने वाला है और संगम विहार में परचूने की दुकान चलाता था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों ने गोविंदपुरी की गली नंबर छह में किराए पर मिलने-जुलने के लिए कमरा किराए पर ले रखा था। दोनों 23 अप्रैल को लंच पर इस कमरे पर मिले थे। युवती अपने ऑफिस से किराए के कमरे पर आ गई थी।
प्रेमी ने ही बताया लाश का पता
यहां पर अनेस का बलजीत कौर का दूसरे युवक से संबंधों के शक हो लेकर झगड़ा हो गया। इस बात पर आरोपी ने कैंची से युवती पर चार बार वार किया और उसकी हत्या कर दी।
युवती की हत्या करने के बाद आरोपी दिल्ली से रोहतक फरार हो गया। दूसरी तरफ युवती के पिता ने ओखला थाने में युवती के गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।
डाफोन का कार्यालय ओखला थाना इलाके में आता है अत: ओखला पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी। बुधवार को जब पुलिस ने अनेस को रोहतक से बुलाकर कर गिरफ्तार किया तो उसकी निशानदेही पर युवती के शव को बुधवार शाम को बरामद कर लिया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।