नांगलोई इलाके में 15 वर्षीय किशोर ने पांच साल के मासूम के साथ कुकर्म किया। बच्चे की हालत बिगड़ी तो वह रोता हुआ घर पहुंचा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
वहीं मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहता है। आरोपी किशोर भी वहीं रहता है। बुधवार को किशोर घर पर अकेला था। गली में मासूम खेल रहा था। इस बीच आरोपी ने उसे अपने घर में बुला लिया। वहां वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।