पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकारी आवास के सामने से बोर्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। बोर्ड चोरी कर बाइक पर ले जाने की फोटो एक अखबार में छपने के बाद जब वायरल हुई तो नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) हरकत में आई।
इसके बाद एनडीएमसी ने तुगलक रोड थाने में बोर्ड चोरी होने की शिकायत दी। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एनडीएमसी के एक कर्मचारी व एक रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन मोतीलाल नेहरू प्लेस में रहते हैं। उनके घर के सामने साइन बोर्ड लगा हुआ था।