भाजपा नेता शिवकुमार यादव और उनके चालक की बृहस्पतिवार शाम ताबड़तोड़ 20-25 गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई जबकि गनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गनर को नोएडा के अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शिवकुमार के हैवतपुर स्थित स्कूल से फॉर्च्यूनर में सवार होकर घर लौटने के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्ग पर वारदात अंजाम दी और आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन
2 of 7
shiv kumar death
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
पुलिस पुरानी रंजिश में वारदात का अंदेशा जताते हुए पड़ताल कर रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से नोएडा के बहलोलपुर गांव निवासी व फिलहाल गाजियाबाद के प्रताप विहार में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहे शिवकुमार का हैवतपुर गांव में स्कूल है। बृहस्पतिवार शाम स्कूल से वह कार में सवार होकर निजी सुरक्षाकर्मी व चालक बाली नाथ और अन्य सुरक्षाकर्मी रहीस पाल निवासी हैवतपुर के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
shiv kumar death
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
अभी वह तिगरी गोलचक्कर के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने पिस्टलों से उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। चालक बाली को गोली लगते ही उसने छह-सात सौ मीटर तक कार दौड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने कार के टायर पर गोली मारी दी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान कार पर गोलियां चलाते रहे।
4 of 7
shiv kumar death
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
गोली लगने से चालक बाली और उसके बराबर बैठे शिवकुमार व पीछे की सीट पर बैठा रहीस पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवकुमार व बाली की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन तीनों को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने शिवकुमार और बाली को मृत घोषित कर दिया जबकि रहीसपाल को दिल्ली रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंचे शिवकुमार के परिजन व ग्रामीणों ने तिगरी गोलचक्कर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 7
shiv kumar death
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
अनियंत्रित गाड़ी की टक्कर से छात्रा की मौत
चालक बाली को गोली लगने से कार अनियंत्रित हो गई और एक अन्य फॉर्च्यूनर से टकरा गई। इसी दौरान पैदल जा रही तिगरी निवासी छात्रा अंजलि (14) गाड़ी की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को राहगीरों व अन्य की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
shiv kumar death
- फोटो : जेपी शर्मा/अमर उजाला
दो साल पहले जेल से आए थे शिवकुमार
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि शिवकुमार की चरन नाम के एक शख्स के पक्ष से रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में शिवपाल के पिता व चाचा की हत्या की गई थी। ये रंजिश हैवतपुर के स्कूल की जमीन को लेकर बताई जा रही है। इसी में चरन पक्ष के भी एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। इसी मामले में शिवकुमार जेल गए थे और दो वर्ष पहले जमानत पर बाहर आए थे।
हमलावरों की तलाश में जुटी हैं टीमें
बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की है। हमले में दो लोगों की मौत हुई है। गोली लगने से घायल तीसरे व्यक्ति को उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम जुट गईं हैं। जल्द हमलावरों व हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। - लवकुमार, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर