इंसान ही नहीं अब बापू की मूर्ति को भी प्रदूषण से खतरा हो गया है। तभी तो उनकी मूर्ति ने मास्क पहन लिया। आप सोच रहे होंगे कि मूर्ति को आखिर प्रदूषण से बचाने वाला मास्क पहनने की क्या जरूरत आन पड़ी। तो बात ऐसी है कि बापू की मूर्ति को मास्क पहनाया गया है और इससे सीधा निशाना बने हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
विज्ञापन
2 of 6
kapil mishra
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी से निकाले गए नेता कपिल मिश्रा और राजौरी गार्डन से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मिलकर ग्यारह मूर्ति लेन पर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति को प्रदूषण से बचाने वाला मास्क पहनाया।
Delhi Today
Pic 1 - Before Kejriwal
Pic 2 - After Kejriwal pic.twitter.com/UNXMP60SHB
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 16, 2017
विज्ञापन
3 of 6
kapil mishra
- फोटो : सोशल मीडिया
मूर्ति को मास्क पहनाने के बाद दोनों नेताओं ने दिल्ली के प्रदूषण का ठीकरा अरविंद केजरीवाल पर फोड़ा। दोनों नेताओं ने कहा- 'अरविंद केजरीवाल दिल्ली के प्रदूषण को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। इसलिए हम लोगों ने बापू को मास्क पहनाकर प्रतीकात्मक तौर पर उनसे मार्गदर्शन मांगा है।'
Just now, me and @mssirsa ji have given masks to Bapu.. 787 करोड़ का हिसाब दो। pic.twitter.com/w7xIWkqbhS
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 16, 2017
4 of 6
kapil mishra
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीन टैक्स के रूप में 787 करोड़ रुपए वसूलने के बाद भी केवल 98 लाख पर्यावरण पर खर्च करने वाली दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कपिल ने कहा कि केजरीवाल सरकार पर्यावरण टैक्स भी खा गई। ऐसे में हम बापू के पास आए हैं कि वह दिल्लीवासियों को रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा बापू के नाम पर सत्ता में आई केजरीवाल सरकार ऐसा करप्शन कर रही है।
आज बापू के भी दम घुट रहा है। me and @mssirsa ji got detained by Police लड़ेंगे जीतेंगे pic.twitter.com/ST14RPOcLn
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) November 16, 2017
विज्ञापन
5 of 6
kapil mishra
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी ओर अकालीदल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी वही बातें कहीं। वो बोले कि केजरीवाल गांधी के नाम पर सत्ता में आए अब हम महात्मा गांधी से ही शिकायत करने आए हैं। आम आदमी के नाम पर यह कौन लोग दिल्ली की सत्ता में आ गए हैं।
सिरसा ने तो ये भी कहा कि केजरीवाल कुछ भी बयान देते रहते हैं। हो सकता है कि अब वो दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ही जिम्मेदार ठहरा दें। अब बापू भी केजरीवाल से परेशान हो गए हैं। इसलिए उन्होंने मास्क पहन लिया है। केजरीवाल खुद तो एयर प्यूरिफायर वाले घर में रहते हैं और राजधानी के लोगों का दम घोंट रहे हैं।