बिसाहड़ा में गोहत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर जारचा कोतवाली में इकलाख के परिवार पर दर्ज हुए मामले में पुलिस ने वादी को नोटिस जारी करके 24 जुलाई को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।
जारचा कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि इकलाख के परिवार के खिलाफ गोहत्या का मामला दर्ज कराने वाले वादी सूरजपाल सिंह को बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे नोटिस भेजा गया है।
सूरजपाल के बाद आठ-दस लोगों को बयान के लिए बुलाया जाएगा। अभी इन्हें सूचना नहीं दी गई है। सूरजपाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर घटना के संबंध में बयान दर्ज कराएंगे।