फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने एजीएम से चेन लूटी, विरोध पर मारी गोली

Wed, 16 Sep 2015 08:41 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स ने मंगलवार देर रात स्वर्ण जयंती पार्क में टहल रहे एक वेबसाइट के एजीएम से चेन लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन


बहादुरी दिखाते हुए एजीएम लुटेरों से भिड़ गए तो बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी और चेन लूटकर ले गए। बदमाशों का पीछा कर रहे एजीएम के भाई पर भी फायरिंग की गई।

एजीएम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। वसुंधरा सेक्टर-12 निवासी प्रणव मिश्र नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक वेबसाइट में एजीएम हैं।
विज्ञापन


वह मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे भाई प्रवीण के साथ टहलने स्वर्ण जयंती पार्क गए थे। पार्क से बाहर निकलकर वे सड़क पर दौड़ लगाने लगे। इस दौरान प्रणव आगे निकल गए।

प्रिसीडियम स्कूल के सामने वाले कॉर्नर पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने प्रणव की चेन झपट ली। भागते समय प्रणव ने पीछे बैठे बदमाश का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने लगे।

बदमाश ने तुरंत उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और एक हवाई फायर किया। इसके बावजूद वह नहीं डरे और बदमाश को नहीं छोड़ा तो उसने उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं घुटने में लगी और वे गिर पड़े।

भाई को गिरता देख प्रवीण भी शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़े। प्रवीण को अपनी ओर आता देख बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन पर भी फायर किया। गोली उनके जूते को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


एसएचओ गोरखनाथ यादव ने लुटेरे काली पल्सर बाइक पर थे। वारदात में उसी गिरोह का हाथ लग रहा है, जिसने सीए और भाजपा नेता के मुनीम के साथ वारदात की थी।

लगातार हो रही वारदात
15 दिनों में हुई वारदातों में लूट की करीब 10 वारदातें हुई हैं। इनमें तीन बार मीडियाकर्मी निशाना बने हैं। तीन सितंबर को पत्रकार कृतिका से कौशांबी में मोबाइल लूटा गया। इसके बाद 6 सितंबर को मीडियाकर्मी रमेश नेगी को मदद के बहाने लूटा।
1 सितंबर: भाजपा नेता के मुनीम गोपी से इंदिरापुरम बिहारी मार्केट में लूटपाट की कोशिश।
8 सितंबर: स्वर्ण जयंती पार्क के पास महिला से चेन लूट की कोशिश, फायरिंग
9 सितंबर: अहिंसा खंड दो में मर्चेंट नेवी अधिकारी से जयपुरिया माल के सामने से मोबाइल लूटा।
12 सिंबतर: शालीमार गार्डन में व्यापारी से काली पल्सर सवार बदमाशों ने 70 हजार लूटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें