फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बैटरी, टायर चोरी कर आग लगाई

Mon, 09 Oct 2017 05:47 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी से सामान चोरी करने और गाड़ी में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेक्टर-31 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संगीता चौहान ने शिकायत में कहा कि शनिवार देर रात उनका भतीजा कृषाध सिंह उनकी ऑल्टो गाड़ी लेकर फरीदाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान गाड़ी घाटा मोड़ के नजदीक सड़क दुर्घटना हो गई। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वह गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर आ गया।

शनिवार सुबह जब वह मौके पर क्रेन लेकर गाड़ी खिंचवाने के लिए पहुंचें तो यहां उनकी गाड़ी जली हुई थी। गाड़ी के अंदर देखा तो पता लगा कि गाड़ी से बैटरी और टायर चोरी किए जा चुके हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल धर्मबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें