गाड़ी बैक करते समय हंस राज गाड़ी की चपेट में आ गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। बच्चों के चीखने व अन्य लोगों के शोर मचाने पर उसे गाड़ी के नीचे से निकाला गया और लोग उसे लेकर पालम विहार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
उधर, अस्पताल से प्रारंभिक उपचार दिलाने के बाद बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। परिजन इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।