फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अय्याशी के लिए लूटने वाले बीटेक छात्र को भाई संग दबोचा

Fri, 19 May 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अय्याशी के लिए लूटपाट करने वाले बीटेक छात्र को नोएडा पुलिस ने उसके सात साथियों समेत गिरफ्तार किया है। इनमें छात्र का सगा भाई भी शामिल है। गिरोह का सरगना ऑटो चलाता था और कई बार लूटपाट में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


वह 29 अप्रैल को ही जेल से बाहर आया था। एसपी सिटी ने गिरोह को गिरफ्तार करने वाली थाना फेज तीन की पुलिस टीम के लिए नकद पुरस्कार की संस्तुति भी की है। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंडोक जहांगीराबाद बुलंदशहर निवासी मुकेश उर्फ राजा, लाल क्वाटर सुदामापुरी विजयनगर निवासी राहुल, मायापुरम कालोनी इंद्रगढ़ी मसूरी निवासी दो भाई अजय व रवि, सेक्टर-11 प्रताप विहार विजयनगर निवासी आकाश, मिसलगढ़ी मसूरी निवासी अमित और गोविंदपुरम कविनगर निवासी पीयूष उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।

मुकेश गिरोह का सरगना है जो फिलहाल गौतमबुद्धनगर के चिपयाना गांव में रह रहा है। 29 अप्रैल को जेल से बाहर आते ही वह गिरोह के सदस्यों से मिला और वारदात शुरू कर दी। थाना फेज तीन पुलिस न इन्हें बुधवार रात चेकिंग के दौरान एफएनजी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य पल्सर व जिक्सर बाइक और एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर वारदात करने के इरादे से घूम रहे थे। इनके पास से पुलिस को लूट व चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। इसमें एक ड्यूक कीमती स्पोर्ट्स बाइक भी शामिल है। आरोपियों के पास से तमंचा, चाकू व लूट का सामान बरामद हुआ है।

पढ़ाई के बहाने किराये पर लिया था कमरा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अजय व रवि सगे भाई हैं। अजय 12वीं पास है और रवि गाजियाबाद के एनएच-58 स्थित एचआरआईटी कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक द्वितीय की पढ़ाई कर रहा है।

रवि ने घरवालों को पढ़ाई की बात कहकर घर से अलग एक कमरा किराये पर लिया था। गिरोह के सदस्य अक्सर उसके कमरे पर अय्याशी करते थे। इसमें रवि का भाई अजय भी शामिल रहता था। सभी कई तरह के नशे के आदी भी हैं।

छह-सात दिन पहले हुई थी पुलिस से मुठभेड़
गिरोह के सदस्य एफएनजी के आसपास अक्सर लूटपाट करते थे। छह-सात दिन पहले थाना फेज दो पुलिस एफएनजी पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गिरोह ने गढ़ी चौखंडी गांव से बाइक पर निकले दंपति को तमंचे के बल पर रोककर चेन, अंगूठी व पर्स लूटा था।

पुलिस को जैसे ही सूचना मिली उसने एफएनजी पर चेकिंग शुरू कर दी। वहां से गुजरते वक्त बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो गिरोह के सरगना मुकेश के कान के बगल से निकल गई थी। हालांकि, उस वक्त बदमाश भाग गए थे।

वैशाली में युवक ने छीन लिया था तमंचा
मुकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने अमित के साथ रात के वक्त वैशाली में एक युवक को लूटने के लिए रोका। उस वक्त दोनों नशे में थे। इसका फायदा उठाकर युवक ने इन्हें बाइक से गिराया और इनका तमंचा छीन लिया था। दोनों किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे थे।

राहुल ने प्रेमिका को दी थी अंगूठी
एफएनजी पर दंपति से लूटी गई अंगूठी राहुल ने अपनी प्रेमिका को गिफ्ट में दी थी। गिरोह के सदस्यों ने उसके अनुरोध पर लूट के हिस्से में उसे अंगूठी दी थी। राहुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अंगूठी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें