एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोप है कि उसने अपने स्कूल की एक टीचर ट्यूशन पढ़ाने के बहाने फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ रेप की कोशिश की।
टीचर की शिकायत पर सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
नंदग्राम स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल आरडी त्यागी ने शुक्रवार दोपहर उसे फोन कर राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में बुलाया।
प्रिंसिपल ने उसे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाया था। शाम करीब साढे़ 4 बजे वह फ्लैट पर पहुंची। प्रिंसिपल को अकेला देख उसने बच्चों के बारे में पूछा।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी प्रिंसिपल ने शिक्षिका से अश्लील बातें कीं। विरोध पर प्रिंसिपल ने महिला के साथ रेप की कोशिश की। शोर मचाकर वह वहां से भाग निकली। शिक्षिका ने सिहानी गेट पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दूसरी ओर आरोपी प्रिंसिपल ने शिक्षिका द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। उसका कहना है कि शुक्रवार शाम शिक्षिका ने उसे अपने घर बुलाया था।
उसका पति नमकीन लाने की बात कह घर से बाहर चला गया, इसके बाद शिक्षिका ने पुलिस बुला ली और मुझे पकड़वा दिया। एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।