फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर डंडों व रॉड से हमला,  छह के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 30 Mar 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
खंड के गांव धुलावट में दो सगे भाइयों पर डंडों व रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायलों को नूंह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पीड़ित के ब्यान पर छह नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित आरिफ निवासी गांव धुलावट ने पुलिस को दिए गए अपने ब्यान में बताया कि गत 21 मार्च को 5 बजे के करीब वह अपने प्लॉट में खड़ी पुरानी ड्रिल मशीन को कबाड़े में बचने के लिए ट्रैक्टर से जोड़ रहा था। उसी समय इदरीश आया, जिसने उसके साथ गाली गलौच करते हुए ड्रिल मशीन को नहीं जोड़ने दिया।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो इदरीश ने उसके हाथ पर रॉड मार दी। शोर सुनकर जब उसका भाई आबिद उसे बचाने के लिए आया तो दूसरे गुट के रणजीत, रज्जाक, मर्दाना, उमर और इसब भी मौके पर आ गए, जिन्होंने डंडों से हमला कर दोनाें भाइयों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है की हमलावरों ने उसके ट्रैक्टर व ऑल्टो कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित आरिफ के ब्यान पर इदरीश, रणजीत, रज्जाक, मर्दाना, उम्मर और इसब निवासीयान धुलावट के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें