फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाठी-डंडों से किया हमला

Wed, 30 Jul 2014 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सारन क्षेत्र के नंगला एंक्लेव में कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें परिवार के सदस्य घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह अपने परिवार के साथ नंगला एंक्लेव पार्ट-1 के मकान नं-153 में रहते हैं। सुखबीर ने 29 जुलाई को थाना सारन में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि 29 जुलाई को दिन में वह घर पर था, इसी दौरान सन्नी व योगेश शर्मा अपने 3-4 दोस्तों के साथ जबरन घर में घुस आए।

पढ़ें:चलती एंबुलेंस में लगी आग, टला बड़ा हादसा

जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुखबीर व परिवार के सदस्यों को चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बाजार में महिला के गले से सोने की चेन झपटी
एनआइटी-5 क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला बाजार में सामान लेने गई थी। जानकारी के अनुसार शोभा रानी पति राकेश शुक्ला के साथ सेक्टर-18 के मकान नं-1065 में रहती हैं। शोभा ने 29 जुलाई को थाना एनआइटी में दर्ज शिकायत में बताया कि वह 29 जुलाई की दोपहर एनआइटी-5 में मूंगफली चौक के पास बाजार में गई थीं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और गले की सोने की चेन झपट ली, महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें