फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

स्कूल जा रही मासूम को ट्रक ने कुचला

Wed, 30 Jul 2014 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
कुमारसैन के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दस साल की मासूम की मौत हो गई। हादस सुबह करीब 8:30 बजे हुआ है। जब एक ट्रक ने स्कूल जा रही मासूम को कुचल दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बुधवार सुबह स्टेट बैंक कार्यालय के पास ट्रक सख्या एचआर 63-5220 जो वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी चपेट में सरस्वती विघा मंदिर कुमारसैन में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा इशिका आ गई।

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीब पंचायत के शनाद गांव के राजेश कुमार की बेटी इशिका पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। ट्रक के चालक व मालिक सोनु पुत्र प्रेमानंद गांव डिगरी डाक घर किंगल कुमारसैन को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।


मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि सुबह 8:30 बजे यह हादसा हुआ। मासूम ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई थी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में गलती ट्रक चालक की पाई गई। उसे कोर्ट मे पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें