फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेब में था ATM कार्ड और निकल गए 40 हजार

Wed, 12 Feb 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के दूरसंचार विभाग के एडीजी का एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


एडीजी ने दो माह तक पुलिस स्टेशन के धक्के खाए। जब बात नहीं बनी, तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई है। थाना सेक्टर-20 पुलिस साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

सेक्टर-34 निवासी निजामुद्दीन दूरसंचार विभाग में एडीशनल डायरेक्टर जनरल हैं। पिछले साल नौ दिसंबर की सुबह उनके मोबाइल पर बैंक की ओर से चार एसएमएस आए, जिसमें उनके खाते से चार बार दस-दस हजार रुपये निकाले जाने की सूचना थी।
विज्ञापन


जबकि, उनका एटीएम कार्ड जेब में ही था । उन्होंने नेट बैंकिंग से खाते का स्टेट्स जाना। जिसमें पता चला कि खाते से रकम आठ दिसंबर की रात करीब 12 बजे के आसपास निकाली गई है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जाने पर उन्हें बताया गया कि सेक्टर एक स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम से ट्रांजेक्शन किया गया है।

साइबर अपराधी ने नींद उड़ाई
पिछले कुछ दिनों से नोएडा पुलिस परेशान है। कभी ऑनलाइन बैकिंग, तो कभी एटीएम क्लोनिंग करके रुपये निकाले जा रहे हैं। पुलिस का रवैया ढीला है और उनके पास साइबर क्राइम रोकने का कोई ठोस उपाय नहीं है। पिछले कुछ महीनों में साइबर क्राइम के मामलों में इजाफा हुआ है और पुलिस अभी तक किसी मामले का खुलासा भी नहीं कर सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें