फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में रेप: पांच संदिग्ध हिरासत में

Wed, 12 Feb 2014 10:52 PM IST
योगेश योगी/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल से सटे गांव रावली महदूद की किशोरी से हुए गैंगरेपकांड में रानीपुर पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। दो दिन से ताबड़तोड़ छापामारी के बाद पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें, CEO जितना कमाते हैं बदरीनाथ के रावल

पुलिस जल्द ही पीड़िता के समक्ष संदिग्धों की शिनाख्त परेड कराने की तैयारी में है।

पीड़िता ने लगाया था पांच पर आरोप
सोमवार की देर रात अपनी सहेली के साथ किराए का मकान देखकर लौट रही बिजनौर की किशोरी को अगवा कर जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया था। पीड़िता ने पांच युवकों पर दुराचार करने का आरोप जड़ा था।

पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'

मंगलवार को पीड़िता के पिता ने एक युवक अमित उर्फ सोनू पुत्र मानसिंह निवासी गांव जसमौर धामपुर बिजनौर के खिलाफ पुत्री से दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


संदिग्ध पुलिस हिरासत में
गांव में किराए पर रहकर एक औद्योगिक इकाई में कार्य कर रहे सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बिजनौर रवाना हो गई थीं। पुलिस सूत्रों की माने तो गैंगरेपकांड में कई गिरफ्तारी हो सकी है। सिडकुल से सटे आस पास के गांवों के पांच संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत

सूत्रों की माने तो पुलिस अगले चौबीस घंटे में गैंगरेपकांड का पटाक्षेप कर सकती है। पुलिस अब हिरासत में लिए गए संदिग्धों की शिनाख्त परेड कराने जा रही है। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पीड़िता के बयान हुए दर्ज
हरिद्वार पुलिस ने बुधवार को गैंगरेप पीड़िता के एसीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराए। मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।

उम्र को लेकर फिर मारी पुलिस ने पलटी
गैंगरेप पीड़िता की उम्र को लेकर पुलिस ने एक बार फिर पलटी मारी है। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की उम्र राशन कार्ड के आधार पर 23 वर्ष बताई थी।

अब पिता की ओर से उपलब्ध कराई गई हाईस्कूल की मार्कशीट की अनुसार पीड़िता बालिग निकली है। सीओ सदर राजेश भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें