फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची आवाज में बात की तो मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जनकपुरी में रविवार रात तेज आवाज में बात करने से गुस्साए सूबेदार के बेटे ने एक युवक पर गोली चला दी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया, गोली उसे नहीं लगी।
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी युवक दोस्त के साथ कार में बैठकर फरार हो गया। पीड़ितों के बताए कार नंबर के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से पिता का लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया है।

पास नहीं आया तो चलाई गोली

पुलिस के अनुसार जागृत (22) सपरिवार रोहिणी सेक्टर 11 में रहता है। वह पहले जनकपुरी सी ब्लॉक में रहता था। रविवार रात वह दोस्तों हिमांशु सिंह चौहान, राजत गोयल और जसमीत सिंह के साथ सी ब्लॉक के मार्केट में बातचीत कर रहा था।

कुछ दूरी पर दो युवक स्विफ्ट कार में खाना खा रहे थे। उसमें से एक युवक ने जागृत को आवाज लगाकर अपने पास बुलाया। दो तीन बार आवाज लगाने पर जब जागृत उनके पास नहीं गया तो युवक ने उस पर गोली चला दी।

गोली जागृत को नहीं लगी। गोली चलाने वाला युवक दोस्त के साथ कार में सवार होकर फरार हो गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

जागृत और उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर छानबीन करने पहुंची पुलिस को जागृत ने युवकों की कार का नंबर दिया। जिसके जरिए पुलिस जनकपुरी सी ब्लॉक में रहने वाले कार मालिक तक पहुंच गई। कार सेना में सेवारत सूबेदार की थी।

जांच में पता चला कि उसे सूबेदार का बेटा नीतेश कुमार यादव (23) चला रहा था। पुलिस ने नीतेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसने बताया कि वारदात में उसके साथ वेस्ट सागरपुर निवासी लव (24) भी शामिल था। पुलिस ने लव को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बेटे के पास रहती थी पिता की पिस्तौल

पूछताछ में नीतेश ने बताया कि तेज आवाज में बातचीत करने की वजह से वह जागृत को बुलाकर उसे धीरे से बात करने के लिए कहने वाला था। उसके बुलाने पर जब जागृत नहीं आया तो गुस्से में आकर उसने उस पर गोली चला दी।
 
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि नीतेश दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहा है। वह अपने पिता का लाइसेंसी पिस्टल अपने पास रखता है।

वहीं लव के पिता की मौत हो चुकी है। नौवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह सागरपुर में एक बिजली के सामान की दुकान में काम करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें