देश के दो अलग-अलग राष्ट्रीय न्यूज चैनल में काम करने वाले एंकर दंपति सेक्टर-11 में रहते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे किसी बात को लेकर पति भड़क गया और उसने अपनी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।
पति की पिटाई से घायल पत्नी सेक्टर-24 थाने पहुंच कर शिकायत दी जहां देर रात ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अतुल अग्रवाल पत्नी चित्रा त्रिपाठी और अपने 6 साल के बच्चे के साथ के-17, सेकेंड फ्लोर, सेक्टर-11 में रहते हैं।
अतुल और चित्रा राष्ट्रीय न्यूच चैनल में एंकर हैं। चित्रा त्रिपाठी का आरोप है कि उनका पति अतुल अग्रवाल रोजाना उन्हें मारता-पीटता रहता है। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे अतुल फिर से अपनी पत्नी को पीटने लगा और बुरी तरह पिटाई की जिससे चित्रा की नाक और सिर पर चोटे आई हैं।