हौजखास इलाके में एम्स के डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डॉक्टर की शिनाख्त स्वर्णम गणेशन (26) के रूप में हुई है। रविवार सुबह स्वर्णम का शव गौतम नगर स्थित उसके फ्लैट में फर्श पर पड़ा हुआ मिला।
उसकी दाईं कलाई पर दो सिरिंज लगी हुई थी। स्वर्णम ने आत्महत्या की या उसकी मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को डॉक्टर के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने शव को एम्स मोर्चरी भेज दिया है। सोमवार को परिवार के तमिलनाडु से आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से धर्मपुरा, त्रिपुर, तमिलनाडु का रहने वाला स्वर्णम मदुरई से एमबीबीएस करने के बाद एम्स के मेडिसन विभाग में एमडी में दाखिला लिया था। 10 दिन पूर्व ही एम्स आया था।
हॉस्टल न मिलने की वजह से उसने दो अन्य डॉक्टरों के साथ एम्स के नजदीक ही गौतम नगर में किराए का फ्लैट ले लिया था। दाखिला लेने के फौरन बाद वह वापस तमिलनाडु चला गया था।