फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजीएम का अपहरण, कार-नगदी लूटकर फेंका

Sun, 07 Dec 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की एक निजी कंपनी में एजीएम के पद पर तैनात युवक का शुक्रवार देर शाम आरडीसी से तीन बदमाशों ने कार समेत अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


बदमाश करीब दो घंटों तक पीड़ित को कार में ही घुमाते रहे और उससे मारपीट करते रहे। पुलिस की कई चेकपोस्ट से गुजरने के बाद बदमाश उसे मेरठ में मोहिउद्दीनपुर के जंगल में हाथ-पैर बांधकर एक खेत में फेंक गए।

बदमाश पीड़ित से उसकी कार, मोबाइल और 25 हजार की नगदी लूट ले गए। किसी प्रकार पीड़ित ने खुद को बंधनमुक्त किया और हाईवे के एक दुकानदार के मोबाइल से पुलिस-परिजनों को सूचना दी। घायल एजीएम को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


राजनगर के 8/11 निवासी दिनेशचंद तिवारी नोएडा की एक निजी कंपनी में एजीएम हैं। दिनेश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह कंपनी से अपने घर जा रहे थे।

आरडीसी स्थित आईसीआईसीआई बैंक एटीएम से 20 हजार की नगदी निकाली। इसके बाद वह घर की ओर चल दिए। मेन रोड पर पहुंचने से पहले ही वह सुनसान जगह पर टॉयलेट करने उतरे।

वापस जब कार में बैठने लगे तो एक बदमाश ने धक्का देकर साइड सीट पर बैठा दिया। इसी दौरान दो बदमाश और आ गए और पिछली सीट पर रिवाल्वर से कवर कर लिया।

इसके बाद बदमाश उन्हें लेकर हापुड़ चुंगी पहुंचे। यहां रेड लाइट होने पर उनकी कार काफी देर तक खड़ी भी रही। बदमाश उनसे मारपीट कर रहे थे, मगर आसपास खडे़ किसी भी व्यक्ति ने उन पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने बदमाश की रिवाल्वर की नाल पकड़ ली। विरोध शुरू हुआ तो उनकी उंगली ट्रिगर तक जा पहुंची। उन्होंने लोगों का ध्यान खींचने के लिए गोली भी चलानी चाही, मगर ट्रिगर दबा ही नहीं।

पीड़ित ने बताया कि बदमाश पहले उसे एनएच-24 पर ले गए। इसके बाद वापस एनएच-58 के रास्ते मेरठ ले गए। वहीं एक खेत में बदमाश उन्हें फेंककर फरार हो गए।

कविनगर इंस्पेक्टर अवनीश गौतम का कहना है कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें