फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ब के बाद सांसद के घर से कपड़े चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में जनप्रतिनिधियों के घरों में हो रही अजीबोगरीब चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के हाई सिक्योरिटी एरिया फिरोजशाह रोड पर स्थित बंगला नंबर 7 अब चोरों के निशाने पर है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस, पिछले महीने सांसद के आवास से चोरी हुए बल्ब के मामले में तहकीकात कर ही रही थी कि एक बार फिर घर में चोरी होने की सूचना मिलते ही उसके पसीने छूट गए।

असाम के पूर्व सांसद संसुमा खंगर बासुमतारी के घर से 'महंगे' कपड़े चोरी होने का नया मामला सामने आया है। बल्ब चोरी के मामले की तरह इस बार भी पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व सांसद के घर में यह लगातार दूसरी चोरी है। पिछली बार उनके घर के गेट से एक बल्ब चोरी हो गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। पुलिस अब भी चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को सांसद के दोस्त प्रवीण बरुआ ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जोकि पिछले सप्ताह सांसद आवास में ही रह रहे थे।

प‌ढ़िए क्या है पूरा मामला?

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, बरुआ ने बताया कि वह पिछले हफ्ते तीन-चार दिन वहां रहे। 25 अगस्त को वह किसी काम से बाहर गए थे तभी कुछ मजदूरों के साथ कुछ अधिकारी घर में आए थे। घर में काम करने वाले लोगों ने बताया कि अधिकारियों ने सर्वेंट क्वार्टर की जांच पड़ताल की थी।

उन्होंने कहा कि सांसद के बंगले में आने से पहले वह कॉटन के कपड़ों के साथ तीन अन्य ड्रेस भी लेकर आए थे, जोकि उनके कमरे में बाहर ही रखी थीं। अपना सामान कमरे में छोड़कर वह एक अन्य मित्र के घर चले गए और जब अगली सुबह यानी 26 अगस्त को वह लौटे तो दंग रह गए। कमरे में रखे उनके कपड़े गायब थे।

बरुआ ने कहा कि उन्होंने वो कपड़े एक बार भी नहीं थे। गुम हुए कपड़ों में एक कॉटन की शर्ट भी थी। चोरी की आशंका होने के बाद बरुआ ने स्‍थानीय पुलिस थाने में इसकी सूचना दी और मजदूरों पर चोरी का श‌क जा‌हिर किया है।

उन्होंने कहा कि बल्ब चोरी की घटना के बारे में उन्होंने पिछले महीने पढ़ा था लेकिन कपड़े चोरी होने की घटना दिनदहाड़े हुई है। पूर्व सांसद के मित्र के कपड़े चोरी होने की वारदात की शिकायत पार्लियामेंट रोड थाने में दर्ज की गई है। जिसमें चार जोड़ी कपड़े चोरी की बात कही गई है। यही नहीं‍, बरूआ ने पुलिस को बताया कि घर से एक पुराना पंखा भी गायब था।

बरुआ ने कहा कि घर से टेबल फैन चोरी होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह पुराना था, लेकिन उनके कपड़े बिल्कुल नए थे। इस संबंध में उन्होंने पूर्व सांसद और अपने मित्र बासुमतारी को भी सूचित किया था, जोकि घटना के वक्त असाम में थे।
विज्ञापन

...जब सांसद के घर से चोरी हुआ था कटहल

बरुआ की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि संसुमा खंगर बासुमतारी बोडोलैंड पीपुल फ्रंट के नेता हैं और 15वीं लोकसभा के सांसद थे।

बता दें ‌कि जून महीने में जेडीयू सांसद महेंद्र प्रताप कि तुगलक रोड स्थित आवास से दो कटहल चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम इनवेस्टिगेशन टीम को सांसद के बंगले में भेजा था।

लगभग 10 से ज्यादा अधिकारियों ने सांसद के गार्डेन में सबूतों की तलाश की थी। उन्होंने गार्डेन से फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत जुटाए थे और सांसद के नौकर व सुरक्षा स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी। कटहल चोरों की खोज में जुटे पुलिस अधिकारी भी काफी ज्यादा टेंशन में थे। काफी खोजबीन के बाद एक अधिकारी ने कहा कि लगता है चोरों ने कटहल पकाकर खा लिए। शायद चोर ज्यादा भूखे थे।

यही नहीं, जुलाई में एक पूर्व सांसद के घर से नल की टैप और पाइप चोरी होने का मामला भी सामने आ चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें