फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिटेंट लाईब्रेरियन के दो बेटों की हत्या व खुदकुशी मामले की जांच एसीपी को

Mon, 25 Apr 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
बाप ने की बच्चों की हत्या फ‌िर कर ल‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इस्टीट्यूट (एमडीआई) के सहायक लाईब्रेरियन भरत डबास के दोंनो बेटों की हत्या व खुदकुशी के मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। सभी पहलूओं पर जांच के बाद ही पुलिस आरोपी पत्नी शीतल को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन


(एमडीआई) के सहायक लाईब्रेरियन भरत डबास के दोंनो बेटों की हत्या व खुदकुशी के मामले की जांच पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने एसीपी हेडक्वार्टर अनिल यादव को सौंप दी है।

मामला गंभीर होने के कारण यह जांच एसीपी स्तर के अधिकारी से करायी जा रही है। जांच में पुलिस किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाह रही है। ताकि उसका फायदा आरोपियों को मिले।
विज्ञापन


मामले की जांच से जुड़े अधिकारी की माने तो पुलिस को फारेंसिक रिपोर्ट के साथ कमरे में सीन ऑफ क्राइम की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का मानना है कि शीतल के भी दो बेटों की हत्या हुई है। जांच में किसी तरह का पहलू न बच सके इसके लिए समय लग रहा है। शीतल पॉलिटेकिन्क कालेज से अवकाश पर है। जल्द ही पुलिस उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

पुलिस जांच में शामिल होने के बाद उसकी गिरफ्तारी पर विचार करेगी। गौरतलब है कि सेक्टर 18 थाना पुलिस ने भरत डबास के सुसाइड नोट के आधार पत्नी शीतल, सास, ससुर व साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें