फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के भाई पर केमिकल फेका, झुलसा युवक

Sun, 20 Nov 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन
आपसी रिश्ते खत्म करने फैमिली कोर्ट में पहुंचे लडक़े वालों ने लड़की, उसके भाई की पिटाई कर दी और केमिकल फेका। शरीर पर केमिकल पडने से लड़की का भाई मामूली रूप से झुलस गया। लुधियाना में रहने वाले दीप कुमार मदान की बहन का पति उसके अंकित चोपड़ा से तलाक का केस सेक्टर 12 स्थित फैमिली कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को पेशी पर दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई खत्म होने के बाद दोनों पक्ष बाहर निकले। आरोप है कि अंकित चोपड़ा, उनके पिता सतपाल और दो तीन साथियों ने ललित मदान और उनकी बहन पर हमला बोल दिया।

लात घूसों से पिटाई करने के बाद हमलावरों ने कोई केमिकल उन पर फेका। केमिकल की बूंदें शरीर पर पडने से ललित झुलस गए। एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें