फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नहीं गिरफ्तार हुए दो महिलाओं को कुचलने वाले 

Sun, 04 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कलौंदा गांव में जन्माष्टमी में झांकी निकालते के दौरान गुलाल गिरने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद में कार से कुचलने से दो महिला के मरने और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के मामले के तीन आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवारों में दहशत है।
विज्ञापन

 
जन्माष्टमी पर विवाद के चलते दो गुटों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने कार से सत्यवती, ब्रजेश और रणवीर को कुचल दिया था। सत्यवती और ब्रजेश देवी की मौत हो गई। रणवीर सिंह घायल हो गया था।

रणवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार से कुचलने के मामले में परिजनों ने 8 लोगो के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें पुलिस ने चार लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले के तीन आरोपी अभी फरार चल रहे है। घटना के नौ दिन बाद भी तीन आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं होने से पीड़ित परिवार  के लोगों में  दहशत व्याप्त है।

जारचा कोतवाल प्रदीप सिंह का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों के ठिकानों और रिस्तेदारों के घरों पर दंबिश देकर तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें