फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, 3 आरोपी धरे गए

Sun, 04 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अपराध शाखा ने अलग-अलग दो मामलों में नशे के तीन सौदागरों को दबोचा है। आरोपियों के पास से एक किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ तीन लाख रुपये बताई जा रही है।  पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि दो मामलों में पुलिस ने मीरगंज, बरेली निवासी जावेद अहमद (28), गांव गोदारी, सराय बस्ती, यूपी निवासी विनोद कुमार (30) और दिल्ली निवासी मनोज कुमार उर्फ विक्की (28) को पकड़ा है।

पहले मामले में गुप्त सूचना पर 29 अगस्त को आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से जावेद अहमद को हेरोइन के साथ दबोचा गया। उसने पूछताछ में बताया कि मीरगंज के सलमान नामक शख्स ने उसे हेरोइन सप्लाई करने के लिए दिल्ली भेजा था।
विज्ञापन


दिल्ली में उसे मुल्लाजी नामक शख्स को हेरोइन सप्लाई करने को कहा गया था। दूसरे मामले में पुलिस ने 30 अगस्त को मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड से विनोद व उसके साथ मनोज उर्फ विक्की को दबोचा। दोनों के पास से 300 ग्राम और 700 ग्राम हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि वह बरेली के किसी भाईजान नामक शख्स से हेरोइन लाकर दिल्ली में मनोज को सप्लाई करता था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें