फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित वाहन बने हादसों की वजह, दो की मौत

Wed, 31 May 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अनियंत्रित गति से दौड़ रहे वाहनों ने दो लोगों की जान ले ली। एक हादसे में बाइक सवार ने दंपति को टक्कर मार दी जिसमें पति की मौत हो गई। ओल्ड थाना क्षेत्र में हुए हादसों में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस आरोपी चालकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी भोला (35) सोमवार देर शाम किसी काम से ओल्ड फरीदाबाद जा रहे थे। नेशनल हाईवे दो पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के पास स्थित नारायणा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथी संजय कुमार ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मूल रूप से जिला नदिया, पश्चिम बंगाल निवासी रघुनाथ दौलताबाद गांव में रहने वाली बहन चंदना और जीजा सहदेव (45) के यहां रहने कुछ दिन पहले ही आया था।
विज्ञापन


सोमवार की शाम वह दीदी-जीजा के साथ ओल्ड फरीदाबाद आ रहे थे। ओल्ड मेट्रो स्टेशन के पास अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक बाइक लेकर फरार हो गया। एसएचओं सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर कैलाश ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें