फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को व्हाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज, डासना जेल अधीक्षक सस्पेंड

Wed, 31 May 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-गाजियाबाद
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
एक महिला को उसके मोबाइल में वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजना डासना जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव को भारी पड़ गया। जांच के बाद शासन ने जेल अधीक्षक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


राज्यपाल के अनु सचिव की ओर से जारी निलंबन आदेश में एसपी यादव को लखनऊ स्थित संपूर्णानंद जेल प्रशिक्षण संस्थान से संबद्ध कर दिया गया है।

कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डासना जेल अधीक्षक की शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि जेल अधीक्षक अपने मोबाइल नंबर से उसके वाट्सएप नंबर पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। 

कई बार मना करने के बाद भी उन्होंने मैसेज करना बंद नहीं किया। सीएम की ओर से इस मामले की जांच गाजियाबाद डीएम मिनिस्ती एस. को सौंपी गई थी। 

डीएम ने अपनी जांच में जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट भेजी थी। 24 मई को भेजी गई इस रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए शासन ने सोमवार देर शाम एसपी यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, जेल अधीक्षक शिव प्रकाश ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि उन्हें आदेश की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने के बाद वह अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें