फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा पीकर पुलिसवालों पर चलाने लगा सुआ

Wed, 04 Jun 2014 10:14 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव/नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में पैसे और नशे में चूर युवक की दबंगई इस बार पुलिसवालों को झेलनी पड़ी। सरेआम गांजा पीते देख जब पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो युवक ने पहले अपने पिता की धौंस जमाई।
विज्ञापन


फिर हमला कर दो पुलिसवालों को घायल भी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन सेक्टर-29 लेजरवैली ग्राउंड के पास इफ्को टोक्यो बिल्डिंग के पास गाड़ी कर एक युवक गांजा पी रहा था।

यहां से गुजरते वक्त पुलिस की पीसीआर वैन ने युवक को नशा करते देख उसे रोकने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार युवक ने धौंस जमाते हुए कहा कि उसके पिता राइट्स कंपनी में डायरेक्टर हैं। पुलिसवालों ने सख्ती की तो उसने उन पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन


अपनी गाड़ी से लोहे के सुए निकाल दो पुलिसवालों को घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली अशोक विहार फेज तीन निवासी रुसिल बंगा (23) पुत्र भगत सिंह बंगा के रूप में हुई है।

उसके पास से 75 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है। घायल हेड कांस्टेबल सूरज और कांस्टेबल जितेंद्र को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी हालत में अब सुधार है। सेक्टर-29 थाना में युवक रूशिल के खिलाफ  के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बस कंडक्टर ने ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा
नोएडा के रजनीगंधा चौराहे पर एक बस के परिचालक को सवारी भरने से मना करने पर कंडक्टर ने ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की पिटाई कर दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र कुमार ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल हैं। मंगलवार को उनकी ड्यूटी रजनीगंधा चौराहे पर थी। इस दौरान चौराहे पर रुकी एक चार्टड बस के परिचालक ने सवारियों को बस पर चढ़ाना शुरू किया। बस से जाम लगने पर सत्येंद्र ने उसे बस ले जाने को कहा।

दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि इस पर बदायूं निवासी बस परिचालक रंजीत ने सत्येंद्र की पिटाई कर दी। कांस्टेबल ने मामले की जानकारी सेक्टर-19 पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने कंडेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें