फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर से मिलने जा रहे युवक को मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Fri, 24 Mar 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
जोगेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
युवती से मिलने स्वर्ण नगरी सेक्टर में आए ठेकेदार को स्विफ्ट सवार तीन हमलावर दो गोली मारकर फरार हो गए। वारदात के बाद ठेकेदार के साथी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय मौके पर छोड़ कर भाग गए। ठेकेदार युवती के साथ लिव-इन में रहता है। आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कासना कोतवाली की ऐच्छर चौकी प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे स्वर्ण नगरी सेक्टर में स्थित जनता फ्लैट सोसायटी में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली।

पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक गोली पेट में और दूसरे गले पर लगकर पार हो गई थी। घायल की पहचान जोगेंद्र सिंह पुत्र मामचंद निवासी फरीदाबाद हरियाणा के रुप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट के बाहर बुलाकर दो गोलियां मारी और फरार हो गए

demo pic
जोगेंद्र फिलहाल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर म्यू-2 में रहकर बिल्डिंग मैटेरियल को ठेके पर देने का काम करता था। पड़ताल में यह भी पता चला है कि जनता फ्लैट सोसायटी में रहने वाली युवती के साथ जोगेंद्र लिव-इन में था।

जोगेंद्र युवती के फ्लैट पर आया था और उसके दो-तीन दोस्त घटना के दौरान उसके साथ थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे तीन युवकों ने उसे फ्लैट के बाहर बुलाकर दो गोलियां मारी और फरार हो गए।

पुलिस नेे सोसायटी के सीसीटीवी की फु़टेज खंगाली। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैैं। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हाल में हुई शातिर साजिद की हत्या की पैरोकारी कर रहा था। पुलिस वारदात को हत्या की पैरोकारी और युवती सेे अवैध संबंधों को लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें