फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय कार ने आठ साल के मासूम को कुचला

Wed, 22 Feb 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्ष विहार इलाके में रविवार बेलगाम कार ने आठ साल के मासूम को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की शिनाख्त जुनैद (8) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जुनैद परिवार के साथ 505, गली नंबर-13, मंडोली में रहता था। इसके परिवार में पिता तरिकत, मां इदरीसन और तीन भाई हैं। जुनैद पास के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था।

रविवार दोपहर एक बजे जुनैद अपने तीन दोस्तों के साथ सेवा धाम रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक दुकान पर गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने जुनैद को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जुनैद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हादसे के पास एक इमारत पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें हादसा कैद हुआ है। पुलिस उसके आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें