फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : 18वीं मंजिल के डस्टबीन में फेंक दिया नवजात को, पुलिस खंगाल रही फुटेज

Wed, 22 Feb 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-41 के रेजीडेंसियल कॉम्पलेक्स की 18वीं मंजिल पर डस्टबीन में एक नवजात का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कर्नल राजेंद्र सिंह राणा ने बताया कि वह शीशपाल विहार सेक्टर-49 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कंपीटेंट सिक्यूरिटी में नौकरी करते हैं और उनकी डयूटी सेक्टर-41 स्थित वर्ल्ड स्पा रेजीडेंसियल कॉम्पलेक्स में है।

सोमवार शाम करीब 7:00 बजे उसके सेठ अजय सिंह को ए-2 टॉवर के सफाई कर्मचारी ने सूचना दी कि फ्लोर 18ए-2 टॉवर की18वीं मंजिल पर डस्टबिन के अंदर एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अपने कर्मचारियों से शव के बारे में जानकारी ली। पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु का शव उसकी पहचान छिपाने की नीयत से डस्टबिन में डाल गया है।

इसके बाद मामले की सूचना थाना सेक्टर-40 पुलिस को दी गई। पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मामले की तफ्तीश की जा रही है। आसपास रहने व इस टॉवर में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जाएगी। ताकि आरोपी की पहचान कर उस तक पहुंचा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें