फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात वाहन चोर धनीराम फिर हुआ गिरफ्तार, 77 की उम्र तक दिया सैंकड़ों वारदातों को अंजाम 

Thu, 07 Jul 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने वाहन चोरी करने वाले भारतीय चार्ल्स शोभराज उर्फ धनीराम मित्तल को गिरफ्तार किया है। 77 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पांच राज्यों में 130 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 आरोपी को अपराध की दुनिया में सुपर नटवरलाल और भारतीय चार्ल्स शोभराज के नाम से जाना जाता था। उसके कब्जे से चोरी की मारुति एस्टीम कार और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है। वह 24 बार गिरफ्तार हो चुका है। 

पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार, एएटीएस में तैनात एएसआई दीपेंद्र सिंह को पांच जुलाई को सूचना मिली थी कि वाहन चोर धनीराम मित्तल शालीमार बाग इलाके से चुराई गई मारुति एस्टीम कार पर फर्जी नंबर लगाकर इस्तेमाल कर रहा है। वह चोरी की इस कार को बेचने को जाएगा। एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल डबास की टीम ने पश्चिमी विहार के पास घेराबंदी कर आरोपी धनीराम को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद रखा जुर्म की दुनिया में कदम

गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी जिले के एएटीएस ने धनीराम मित्तल को 31 मार्च, 2016 को गिरफ्तार किया था। आरोपी चार मई कोजेल से रिहा हो गया। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने वाहन चोरी करना शुरू कर दिया था। उसके खिलाफ प्रशांत विहार व केएन काटजू मार्ग में वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए थे। 

एलएलबी कर रखा है धनीराम ने 
धनीराम मित्तल वर्ष 1939 में भिवानी जिले, हरियाणा में पैदा हुआ था। आरोपी ने स्नातक के बाद फर्जी कागजातों के आधार पर नौकरी करना शुरू कर दिया था। शादी के बाद उसने रोहतक से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह वर्ष 1964 में वाहन के फर्जी कागजात बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इसने 1970 में एलएलबी की। 

एक हजार से ज्यादा गाड़ियां चुराईं 
आरोपी धनीराम उर्फ चार्ल्स शोभराज दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि ये एक हजार से ज्यादा वाहन चुरा चुका है। धनीराम मास्टर चाबी से पुरानी गाड़ियों को चुराता था। वह वाहनों के फर्जी कागजात बनाने में माहिर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें