स्वरूप नगर इलाके में 65 साल के बुजुर्ग ने मासूम के साथ हैवानियत की। दुकान पर सामान लेने आई दस साल की बच्ची के साथ आरोपी ने अश्लील हरकतें की और शरीर पर जगह-जगह दांतों से काट लिया। आरोपी ने बच्ची को काफी डराया और धमकाया और मामले के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए कहा।
शुक्रवार को बच्ची की मां ने जब नहलाने के लिए के उसके कपड़े उतारे तो वारदात का पता चला। बच्ची ने आपबीती मां को बताई। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी घनश्याम (65) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ डीसीएम कालोनी, स्वरूप नगर में रहती है। बृहस्पतिवार को पीड़िता पड़ोसी घनश्याम की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। इस बीच घनश्याम मासूम को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के शरीर पर जगह-जगह काटकर अश्लील हरकत की। बाद में जान से मारने की धमकी आरोपी ने बच्ची को भेज दिया। शुक्रवार को घनश्याम की घिनौनी करतूत का पता चलने पर उसकी शिकायत की गई।