फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बन खाते से निकाले 61 हजार

Fri, 24 Mar 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-पांच में रहने वाले एक व्यक्ति को फोन कर जालसाजों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उसके खाते से 61 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से यूपी के गोंडा जिला निवासी बनवारी पालम विहार में रहकर कहीं काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया।

फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया। उसने पीड़ित से कहा कि उसका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। अपनी बातों से झांसे में लेकर उसने पीड़ित के एटीएम कार्ड का नंबर व डिटेल्स ले लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उसके खाते से करीब 61 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम सेल की जांच में मामला सही पाया जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें