फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आमों के कार्टून से किया 60 किलो गांजा बरामद

Tue, 10 May 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गांजे की तस्करी करने वाले ट्रक ड्राइवर व हेल्पर को गिरफ्तार किया है। ये लोग आमों के कॉर्टून के बीच गांजे को छिपाकर भुवनेश्वर, ओडिशा से दिल्ली लाते थे। आरोपियों के कब्जे से 60 किलो गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार सूचना के बाद पुलिस टीम ने शालीमार बाग में घेराबंदी कर पवन व सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक से 60 किलो गांजा बरामद किया गया। सलमान (40) गांव हाफिजपुर, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पवन उर्फ प्रेमवीर (22) गांव सौनई जिला फैजाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सलमान पिछले एक वर्ष से ट्रक पर हेल्पर था। पवन ट्रक ड्राइवर है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह ये सलीम व मुकीम के लिए ओडिशा से गांजा लाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें