फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप
का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी भी नाबालिग
हैं।
घटना के बाद लड़की बेहोश हो गई थी। उसके बाद चारों लड़के उसे वहीं बेहोश छोड़कर भाग गए थे। होश आने के बाद उसने इस घटना का खुलासा किया।
आरोपी, लड़की के क्षेत्र से ही हैं और उसने सबकी पहचान भी की है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।