फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया नगर में ऑनलाइन सट्टा लगाते 4 गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन छात्रों और कैफे संचालक को सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े 15 हजार रुपये और दो कंप्यूटर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए तीनों छात्र ग्रेजुएशन कर रहे हैं। लोहियानगर के एक साइबर कैफे में सट्टा खेला जाता था। हार जीत पर संचालक को कुल राशि का दस प्रतिशत मिलता था।

एसएचओ ने बताया कि शाहदरा निवासी अभिषेक सक्सेना लोहिया नगर में साइबर कैफे चलाता है। अभिषेक ने एक गेम्स कंपनी की साइट पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ था, जिसकी उसके पास लॉगिन आईडी थी।
विज्ञापन


सट्टा लगाने वाले को लॉगिन करने पर 100 से लेकर एक हजार तक का टोकन बुक कराना पड़ता था। जीत जाने पर अभिषेक नगद राशि देता था। कंपनी अभिषेक के खाते में नगदी ट्रांसफर कर देती थी।

एसएचओ ने बताया कि अभिषेक, सट्टा लगाने वाले पटेल नगर निवासी वीरेंद्र, लोहिया नगर निवासी गौरव और उदलनगर निवासी अंकित सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों बीए, बीबीए और बीकॉम के छात्र हैं।

हाई प्रोफाइल छात्रों की होती थी कैफे में एंट्री
अभिषेक ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही कैफे शुरू किया है। कैफे में स्थानीय लोगों के अलावा हाई प्रोफाइल कालेज के छात्र भी आते थे। उन्होंने बताया कि सट्टा लगाने वाले को कंप्यूटर के बारे में पूरी जानकारी होना अनिवार्य था।

सिलेंडर के पैसे हारने पर हुआ खुलासा
लोहिया नगर निवासी गौरव गैस सिलेंडर के पैसे सट्टे में हार गया। परिजनों को पता चला तो वे गुस्से में कैफे पहुंचे, विवाद होता देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन की तो सट्टेबाजी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें