ग्रेटर नोएडा में एक ने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति को 15 ट्रांजैक्शन किए और 2.23 लाख का चूना लगा दिया। एसएमएस बैंकिंग होती तो पहले ट्रांजैक्शन में ही पता लग जाता। फिलहाल उन्हें अपने लुटने की जानकारी तब मिली जब वे अपने पासबुक में अकाउंट डिटेल इंट्री कराने पहुंचे।
कासना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने सिक्योरिटी गार्ड का एटीएमकार्ड बदलकर उसके खाते से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, राजाराम सूरजपुर कस्बे में स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। 27 नवंबर को छह हजार रुपये निकालने के लिए वह जगत फार्म स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ पर आया लेकिन रुपये नहीं निकले।
लाइन में लगे एक युवक ने मदद के बहाने गार्ड से कार्ड ले लिया और रुपये निकालकर दे दिए। बताया गया है कि उसी समय युवक ने राजाराम का कार्ड बदल दिया।
17 दिसंबर को राजाराम अकाउंट की जानकारी लेने के लिए जब पीएनबी बैंक पहुंचा तो पता चला कि उनके खाते में कोई राशि नहीं है।
बैंक प्रबंधक ने राजाराम को बताया कि उसके खाते से 27 नवंबर से 10 दिसंबर तक 15 बार में दो लाख 23 हजार रुपये निकाले गए हैं। राजाराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।