फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा भी नहीं कैद कर पाया उस चोर को

Fri, 14 Feb 2014 06:30 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। हालांकि, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सोहना चौक के पास आर्वी अस्पताल के डॉक्टर विक्रम यादव ने पुलिस को यह शिकायत दी है। इसमें कहा है कि दोपहर करीब तीन बजे से पांच बजे के बीच में कोई उसके केबिन में रखे 12 लाख रुपये चुरा ले गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अपने केबिन में ही बैठे हुए थे। उनके पास एक फोन आया कि उन्हें ऑपरेशन करना है।

वह अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में चले गए। वापस आने पर देखा तो रुपये से भरा बैग गायब था। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाला गया है। पर डॉक्टर का केबिन कैमरे की जद में नहीं होने से उसके भीतर आने व बैग उड़ाने वालों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


करीबी का हो सकता है हाथ
पुलिस का कहना है कि वारदात में उनका कोई करीबी शामिल हो सकता है। उसे पता था कि बैग में क्या है। डॉक्टर ओटी में कितना समय लगाएगा। वह उनके केबिन में बिना रोक-टोक के आता- जाता रहा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें