एक ही परिवार के सभी 11 सदस्यों की रहस्यमही मौत के बाद घटनासथल पर पुलिस बल व उमड़ी भीड़
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के सभी 11 सदस्यों की मौत के मामले में अहम खुलासा हुआ है। मौके पर जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम से जुड़े सूत्र के अनुसार, घटना वाली रात को घर के सदस्यों ने जो खाना खाया उसमें नशीला पदार्थ मिला पाया गया है। जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि परिवार के किसी एक सदस्य ने सभी सदस्यों की हत्या की और उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया।
जांच टीम के अनुसार जिस सदस्य ने घटना को अजांम दिया है। उसने कई दिन पहले इसकी योजना बना ली थी। घर की सबसे बुजुर्ग सदस्य 75 वर्षीय नारायणा का गला दबाकर हत्या की गई। जबकि उसकी विधवा बेटी 60 वर्षीय प्रतिभा को फांसी पर लटकाया जा रहा था तो वो जाग गई इसलिए उसका गला रेत कर जान से मार दिया गया।
जांच में पता चला है कि घर में कोई बाहरी नहीं आया था। न ही घर के अंदर किसी तरह के संघर्ष का कोई निशान मिले हैं। यहां तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बीती रात से बाहर से घर के अंदर कोई गया भी नहीं।