फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को बता दाऊद गैंग का गुर्गा, जमकर की ठगी

Fri, 23 Dec 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को दाउद इब्राहिम गैंग का सदस्य बता लोगों को आधी कीमत पर सोना दिलाने और नोट दोगुने करने की लालच दे ठगने के आरोप में सेक्टर 65 सीआईए ने आर्यन भारद्वाज, योगेश, नरेंद्र, विशाल और सौरभ नाम के युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

चारों पर लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। 

एसीपी क्राइम राजेश चेची ने बताया कि एक माह पहले भतौला गांव निवासी राजेंद्र ने इन चारों के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये ठगने का केस भूपानी थाने में दर्ज कराया था। इन चारों ने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताते हुए दाऊद इब्राहीम का खास बताते हुए सस्ती कीमत पर सोने की ईंट और बिस्कुट दिलाने का राजेंद्र को झांसा दिया था।

तीन करोड़ रुपये कीमत का सोना आधी कीमत पर दिलाने की बात कर यह लोग राजेंद्र को एक बार मुंबई भी ले गए और वहां घुमा फिरा कर वापस ले आए थे। झांसे में लेकर इन लोगों ने राजेंद्र से डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए और सोना नहीं दिया। आरोपियों ने रोहित नाम के युवक को भी नोट दोगुने कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे थे। ठगी गई रकम आरोपियों ने कहां रखी है इसकी जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें