फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न कहने पर मार डाला: घर चलने की बात पर पत्नी बोली- आज थक गई हूं, कल चलेंगे, इतना सुन पति ने पीट-पीटकर ली जान

Sat, 23 Apr 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अलीपुर के बुढपुर गांव में छोटे भाई के घर आए पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी से आरोपी पति हरियाणा के अंबाला स्थित अपने घर चलने के लिए कह रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज थक गई हूं, कल घर चलेंगे, महज यह बात कहना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। इसी बात पर महिला के पति ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी के साथ अंबाला से अपनी बेटी को लेने के लिए दिल्ली के अलीपुर स्थित अपने छोटे भाई के घर आया था। उसकी बेटी पंद्रह दिन पहले अपने चाचा के घर आई थी। अलीपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

पति के साथ बेटी को वापस लेने देवर के घर पहुंची थी महिला
महिला की शिनाख्त अंबाला हरियाणा निवासी गुड़िया देवी के रूप में हुई है। 22 अप्रैल की रात पुलिस को अलीपुर के बुढपुर गांव में एक महिला के घर में अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस घायल महिला को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि गुड़िया देवी अपने पति जन्मेजय सिंह और दो बच्चों के साथ अंबाला में रहती थी। पंद्रह दिन पहले से गुड़िया की 12 साल की बेटी मनप्रीत अपने चाचा राजकुमार के घर पर रह रही थी। 20 अप्रैल को जन्मेजय सिंह अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ अपने छोटे भाई के बुढपुर स्थित घर पर आया था।

आरोपी ने भाई के साथ पी थी शराब
पूछताछ में राजकुमार की पत्नी राधिका ने पुलिस को बताया कि दोपहर में दोनों भाइयों ने शराब पी। शराब के नशे में उसके जेठ ने अपनी पत्नी को अंबाला चलने के लिए कहा। गुड़िया ने कहा कि वह आज काफी थक गई है, कल घर चलेंगे। इस बात पर जेठ नाराज हो गया और गाली गलौज करते हुए पत्नी की पिटाई करने लगा। बीच बचाव करने पर वह राधिका को भी मारने के लिए दौड़ा। राधिका उनके बच्चों को लेकर बाहर आ गई। फिर वह बच्चों को घर के बाहर खेलता हुआ छोड़कर अपनी फैक्टरी चली गई।
विज्ञापन

जेठानी को फर्श पर इस हाल में पड़ा देख रह गई सन्न
मृतका की देवरानी ने बताया कि रात में फैक्टरी से वापस आने पर उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। किसी ने दरवाजा नहीं खोला। देर रात साढ़े बारह बजे जेठ ने दरवाजा खोला। उसने देखा कि जेठानी फर्श पर गिरी है और उसके मुंह से खून निकल रहा है। उसकी सांसें चल रही थींc। राधिका ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राधिका के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गुस्से में उसने पत्नी की पिटाई की थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें