फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंग लीडर सलोनी की शर्मनाक करतूत: नाबालिगों की आड़ में चला रही थी सेंधमारी गिरोह, बदले में लड़कों के लिए करती थी ऐसे इंतजाम

Sat, 09 Jul 2022 10:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उत्तरांचल एन्क्लेव बुराड़ी निवासी ज्ञान सिंह ने बुराड़ी थाने में चोरी की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मामले में पुलिस ने 20 साल की युवती, उसका साथी अंकित और चार नाबालिग पकड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 20 साल की एक युवती नाबालिगों का गैंग चलाकर उनसे चोरियां करवाती थी। बदले में नाबालिगों के रहने-खाने से लेकर चोरी के माल में हिस्सा देने तक सबकुछ युवती ही करती थी। पुलिस ने इस गैंग का खुलासा कर गैंग की सरगना युवती समेत कुल छह लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरगना सलोनी उर्फ सीता (20) और इसके साथी अंकित उर्फ लंबू (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। इनकी निशानदेही पर आठ लाख से अधिक की रकम का कैश और जेवरात बरामद हुए हैं। गैंग के खुलासे से पुलिस ने फिलहाल दो वारदातें सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

त्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि उत्तरांचल एंक्लेव बुराड़ी निवासी ज्ञान सिंह (42) ने बुराड़ी थाने में चोरी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि वह एक प्राइवेट शराब की दुकान पर काम करते हैं। 24 जून की शाम वह घर को बंद कर परिवार के बाकी लोगों के साथ अपने मूल निवास मैनपुरी, यूपी में एक कार्यक्रम में गए थे। 28 जून तड़के परिवार वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए। घर के पीछे के गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में से जेवर और कैश गायब था। उनके घर से करीब 12 लाख का माल उड़ा लिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई। बाद में इनकी मदद से आरोपियों की पहचान की गई। एक टीम ने शुक्रवार को श्मशान घाट, मुकुंदपुर में छापा मारकर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन

छानबीन की गई तो पता चला कि गैंग की सरगना एक युवती है जो महज 20 ही साल की है। युवती ने अपने गैंग में कुछ नाबालिग लड़कों को रखा हुआ है। वह उनके लिए खाने-पीने के अलावा रहने का इंतजाम करती है। लड़के सड़कों पर घूमते हैं और इन्हें जो मकान बंद मिलता है, वहां ये वारदात को अंजाम देते हैं। बाद में चोरी का माल सलोनी को लाकर सौंप देते हैं। सलोनी माल को बांट देती है। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह काफी समय से वारदात को अंजाम दे रही है। पुलिस की पूछताछ में पुलिस कर्मियों को फंसाने के लिए युवती ने खुद को जख्मी भी कर लिया था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें