फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: गाजियाबाद में कोरोना के छह नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 22; घर पर चल रहा इलाज

Mon, 02 Jun 2025 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में सोमवार को कोरोना के छह नए मामले सामने आए, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हो गई। अधिकतर मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है, जबकि तीन निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले में सोमवार को कोरोना के छह नए केस मिले। इनको मिलाकर सक्रिय मरीजों की संख्या 22 हो गई है। इसमें से 19 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है और तीन मरीजों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अधिकतर मरीजों को शरीर में दर्द की समस्या के साथ बुखार की समस्या रही है। इसके अलावा कमजोरी, सर्दी-जुकाम के साथ बुखार होने पर भी लोगों ने जांच कराई, जिसमें वह संक्रमित पाए गए हैं। 

संक्रमित मरीजों में से रामप्रस्था ग्रीन्स निवासी 20 वर्षीय युवती, वसुंधरा स्थित 30 वर्षीय पुरुष, इंदिरापुरम निवासी 28 वर्षीय पुरुष, राजनगर एक्सटेंशन निवासी 51 पुरुष,नंदग्राम निवासी 31 वर्षीय पुरूष और आम्रपाली ग्रीन्स निवासी 31 वर्षीय पुरुष संक्रमित हैं। इन सभी का इलाज घर पर ही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें