फरवरी 2020 के दंगों में दर्ज हुआ था मामला
खालिद और इमाम और कई अन्य पर फरवरी 2020 के दंगों के मास्टरमाइंड होने के लिए यूएपीए मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। दंगो में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हो गए थे। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी। निचली अदालत ने खालिद और इमाम की जमानत याचिकाओं को क्रमश: 24 मार्च और 11 अप्रैल को खारिज कर दिया था।
पिछले हफ्ते, दिल्ली पुलिस को जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए समय देते हुए, अदालत ने कहा था कि खालिद का भाषण, जो उसके खिलाफ आरोपों का आधार बनता है, अप्रिय था, प्रथम दृष्टया स्वीकार्य नहीं था। इमाम पर दिसंबर 2019 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में सीएए और एनआरसी पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।