फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA को मिली आतंकी शौकत के पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

Mon, 07 Sep 2015 07:10 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले महीने उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की बस पर हुए आतंकी हमले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को शौकत अहमद भट के पॉलिग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


शौकत अहमद भट्ट को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। जहां शौकत भट्ट की सुनवाई कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। शौकत भट्ट को पिछले महीने उधमपुर में हुए आंतकी हमले के चलते गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले वह जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में था। NIA की टीम रविवार शाम को उसके बयानों की वैज्ञानिक जांच और लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए दिल्ली लेकर पहुंची थी। बता दें कि बीएसएफ पर हुए हमले में दो जवानों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हो सकता है टेस्ट

कोर्ट में आज आतंकी शौकत की पेशी हुई। जहां कोर्ट ने एनआईए को उसके पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि अब भट्‌ट का पॉलिग्राफी टेस्ट मंगलवार को किया जा सकता है।

गौरतलब है कि उधमपुर आंतकी हमले में एक आतंकी मोहम्मद नोमान मारा गया था और दूसरे आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब को गांव वालों ने जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

मुताबिक 36 वर्षीय भट्‌ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों को पाकिस्तान से भारत आने के बाद बारामूला जिले में दाखिल होने में मदद की थी। इन चार आतंकियों की पहचान मोहम्मद नवेद याकूब, जहरगम अलियास मोहम्मद, अबु ओकासा और नौमान के तौर पर हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें