फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं AAP का वफादार सिपाही हूं, नहीं लिया केजरीवाल का नाम'

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में मचा घमासान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अलग-अलग वजहों से पार्टी से नाराज चल रहे आप के कुछ विधायकों के बाद अब पंजाब के एक और सांसद पार्टी से नाराज हो गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल बात ये है कि सोशल मीडिया पर पार्टी सांसद भगवंत मान और पार्टी से निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद ही ये विवाद सामने आया। इस ऑडियो में दोनों सांसदों की बातचीत में ये साफ है कि भगवंत मान पार्टी आलाकमान से नाराज हैं।

ऑडियो की सत्यता की कोई पुष्टि नहीं

इस सोशल मीडिया पर वायरल हुए आडियो में भगवंत मान और धर्मवीर गांधी ने दिल्ली से पंजाब की राजनीति को चलाने व पंजाब के चारों सांसदों को नजरअंदाज कर राज्य की बागडोर को अन्य लोगों के हाथ में सौंपे जाने का विरोध किया है।

बातचीत में मान अपना गुस्सा निकाल रहे हैं, जबकि गांधी उनकी बात से सहमति जता रहे हैं। वायरल हुए इस ऑडियो में वो कह रहे हैं कि पंजाब में जो लोग जीते हैं वो अपनी छवि से जीते हैं। किसी ने पार्टी के नाम पर वोट नहीं दिया। गौरतलब है कि पार्टी प्रवक्ता आशुतोष ने ऐसे किसी भी विवाद से इनकार किया है।

धर्मवीर ने कहा ये है राजनीतिक साजिश

जब इस संबंध में सांसद भगवंत मान का पक्ष मालूम करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, डॉ. गांधी ने इस फोन रिकार्डिंग के सार्वजनिक होने को राजनीतिक साजिश बताया है।

अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद धरमवीर गांधी कहते हैं कि, 'अब तो हद हो गई कि सांसदों के फोन भी टैप होने शुरू हो गए।'

गांधी ने आगे बताते हुए कहा कि, 'मेरी सांसद मान से यह बातचीत कई माह पहले की है, जिसे अब सामने लाने का कोई मतलब ही नहीं है।

'मोदी सरकार कर रही फोन की रिकॉर्डिंग'

भगवंत मान और धरमवीर गांधी के बीच हुई बात का लीक वायरल ऑडियो सामने आने पर आप नेता संजय सिंह ने बताया है कि ऐसे एडिटेड ऑडियो और वीडियो कोई नई बात नहीं है। लोगों की इन सब में जरा भी दिलचस्पी नहीं है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि मान और गांधी दोनों ही इस ऑडियो टेप को जारी करने से इंकार कर चुके हैं। इसका मतलब है‌ कि ये बातचीत मोदी सरकार की रिकॉर्डिंग है।

इसके साथ ही संजय ने ये भी कहा कि अगर आप पंजाब में सरकार बनाती है तो ड्रग्स का रैकेट चलाने वालों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मान ने कहा मैं AAP का वफादार सिपाही हूं

आप के दो सांसदों के वायरल हुए ऑडियो टेप पर भगवंत मान ने सफाई देते हुए कहा कि मैं आप का वफादार सिपाही हूं और टेप में कहीं भी अरविंद जी का नाम नहीं लिया गया।

मान ने आगे कहा कि ये सब गंदी राजनीति का ही परिणाम है और ऐसा पंजाब में आप की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर किया जा रहा है। मान ने कहा कि उस टेप वो दोनों सांसद ये बात कर रहे हैं कि अगर पंजाब में गुटबाजी है तो उन्हें ये दिल्ली वालों को बताना चाहिए।

केजरीवाल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें अरविंद के नेतृत्व पर कोई शक नहीं है और मैं उनके नेतृत्व में आगे भी काम करता रहूंगा। मान ने कहा कि पार्टी ने मुझसे कोई सफाई नहीं मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें