जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से आई भीषण तबाही से हर कोई आहत है। कॉरपोरेट जगत बाढ़ पीड़ितों की सहयाता के लिए तेजी से सहयोग का हाथ बढ़ाता नजर आ रहा है।
हीरो मोटो कॉर्प, डीएलएफ सहित एक शिक्षण संस्थान ने ऐसी ही पहल की है। गुड़गांव की अन्य कंपनियां भी इस दिशा में आगे कदम बढ़ाने तैयारी कर रही हैं।
तस्वीरें-आंखों के आगे तैर रहा जम्मू का वो खौफनाक मंजर!
दुनिया की बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार हीरो मोटो कॉर्प ने बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए दो करोड़ रुपया दिया है। कपंनी की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में यह राशि जमा कराई गई है।
हीरो मोटो कॉर्प के प्रवक्ता का कहना है कि पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आना सभी का कर्त्तव्य है। सामाजिक और मानवता को देखते हुए कंपनी ने सहयाता का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्व को निभाने के लिए सदैव तत्पर रहती है।
जम्मू-कश्मीर में अब तक की बससे बड़ी तबाही से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए डीएलएफ फाउंडेशन व एसजीटी यूनिवर्सिटी ने भी कदम बढ़ाया है। वहां लोगों के लिए खाने, पहनने और चिकित्सा के लिए सुविधा रवाना की गई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए कंबल भी महैया कराया गया है।
डीएलएफ फाउंडेशन के सीईओ सीईओ लेफ्टिनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस संकट की घड़ी उनका साथ देना सबसे बड़ा दायित्व है। यह राष्ट्रीय आपदा है। हर देशवासी को अपना फर्ज निभाना चाहिए। कई मल्टीनेशनल कंपनियों सहित आईटी-बीपीओ सेक्टर के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी चंदा एकत्र कर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा है।