फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में हुई दूध व्यापारी की हत्या

Mon, 15 Sep 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पल्ला में मात्र 35 गज जमीन के विवाद में शनिवार को दूध व्यापारी की हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ  नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के पल्ला गांव में सुमित का दूध का कारोबार था। शनिवार को दादरी में जिम कर गांव लौटते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मृतक के भाई ने अपने चाचा जयवीर व उसके तीन लड़कों अनुज, अमन और अरुण को नामजद कराया गया है। पुलिस अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिवार के लोगों का केवल  35 वर्ग गज जमीन पर एक साल पहले भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद गांव के प्रमुख लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया था, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश चली आ रही थी। जमीनी विवाद के चलते ही चचेरे भाई के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी है। करीब चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें