कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3579 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 41 संक्रमितों की मौत हो गई है। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 336750 हो गया है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों में 2186 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 3,06,747 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राजधानी में कोरोना वायरस से अब तक कुल 6081 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में अभी रिक्वरी रेट 91.09 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 14046 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 23922 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।